फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली में बैठने के विवाद में विवाद, फायरिंग में दो लोग जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतगंज। गांव पर्वतपुर में गली किनारे रखे बिजली के खंभे पर बैठने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में मामले ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई। गोली लगने से एक किशोरी सहित दो लोग घायल हो गए। एक पक्ष की ओर से आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

पुलिस ने पांच नामजद लोगों को हिरासत में ले लिया है। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव पर्वतपुर निवासी सुरेंद्र सिंह के घर के पास गली में एक बिजली का पोल रखा हुआ था। पोल पर लोग बैठ जाया करते थे। आरोप है कि सोमवार की रात ईंटों पर रखे पोल को गांव के ही दलवीर सिंह व परिजनों ने वहां से हटा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के लोगों के बीच विवाद होने लगा। आरोप है कि इस बीच दलवीर पक्ष के गुड्डा, सोनू, बमभोले, बबलू उर्फ अमित, अमित के पुत्र अर्जुन व करन, नगला पम्मी जनपद एटा निवासी यश राठौर असलहा लेकर छतों पर चढ़ गए।
गालियां देते हुए फायरिंग की। फायरिंग के दौरान गोली लगने से सुरेंद्र की नातिन दीक्षा पुत्री मुकेश कुमार और पुत्र सुशील चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सुरेंद्र की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद किए असलाह कारतूस
मामले की जांच कर रहे चौकी प्रभारी भांवत अजय प्रताप ने बताया कि नामजद किए गए पांच लोग गिरफ्तार गिए हैं। पकड़े गए दलवीर सिंह, बबलू, अर्जुन, सोनू और यश राठौर को जेल भेजा गया है। तलाशी के दौरान आरोपियों के घर से एक पिस्टल 32 बोर और 30 कारतूस, एक तमंचा और 42 कारतूस, एक देसी राइफल 315 बोर, एक सिंगल बैरल बंदूक, एक फरसा बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें