फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
खुशबू का फाइल फोटो। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/किशनी। किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगला मले में शनिवार शाम पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। शव घर के एक कमरे से पुलिस ने बरामद किया। हत्या की वजह अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर चल रहा पति-पत्नी के बीच विवाद बताया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब तीन बजे रंजीत यादव उर्फ पिंटू पुत्र वीरपाल यादव ने पत्नी खुशबू (22) की घर में तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। गोली महिला की गर्दन के पास लगी। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। आरोपी के बड़े भाई सुरजीत सिंह ने पुलिस और मायके पक्ष के लोगों को जानकारी दी। सूचना पर मायके वाले, एएसपी मधुवन कुमार सिंह, सीओ भोगांव प्रयांक जैन, इंस्पेक्टर किशनी अजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मायके वालों ने बताया कि थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव देवकली निवासी राजेश कुमार ने फरवरी 2019 को पुत्री खुशबू की शादी पिंटू के साथ की थी। परिजनों का आरोप है कि पिंटू आए दिन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर खुशबू का उत्पीड़न करता था। दो माह पूर्व तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद वह मायके चली गई थी। एक सप्ताह पहले ही वह समझौते के बाद ससुराल लौटी थी। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की हत्या उसके ही पति द्वारा की गई है। पुलिस टीम गंभीरता से जांच कर रही है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रयांक जैन, सीओ भोगांव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें