फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के किसान को राइफल की बटों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार (मैनपुरी)। नगला कुशल निवासी एक अनुसूचित जाति के किसान को प्रधान व साथियों ने राइफल की बटों से पीटकर घायल कर दिया। जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने दो ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला कुशल निवासी अनुसूचित जाति का किसान नेकराम बृहस्पतिवार की शाम खेत पर काम कर रहा था। तभी गांव उधन्ना निवासी शीशराम यादव पुत्र अतर सिंह ग्राम प्रधान साज हाजीपुर, शिवराज सिंह यादव ग्राम प्रधान गांगसी व अंकज पुत्र शिवराज वहां राइफल व लाठी-डंडे लेकर आ गए। नेकराम से सड़क पर कांटे डालने की बात कहते हुए गाली-गलौज करने लगे। नेकराम ने जब अपनी बात रखी तो नामजद लोग गुस्से में आ गए और लात घूंसों से मारपीट करने लगे। इस बीच शीशराम ने राइफल की बटों से मारपीट की। चीख पुकार सुनकर पास ही खेत पर काम कर रही नेकराम की पत्नी व बच्चे बचाने के लिए दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दोनों ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों के विरुद्ध एससी एसटी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें