औंछा (मैनपुरी)। गांव महलोई में शादी कर आई सगी बहनों के साथ ससुरालीजनों ने मारपीट की। दोनों को घर से बाहर निकाल दिया। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव सिरोलिया निवासी वीरेंद्र सिंह ने अपनी दो पुत्रियों बबली और कविता की शादी थाना क्षेत्र के गांव महलोई निवासी सगे भाई अजय और विजय के साथ 21 जून 2015 को की थी। शादी के बाद ससुरालीजन दहेज में बाइक व भैंस की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे थे। तीन दिन पूर्व दोनों बहनों के साथ अजय, विजय, संदीप, रविंद्र सिंह, रामादेवी ने मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। उक्त मामले में पिता वीरेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है ।