फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंस नगर में मिला युवक का शव

विज्ञापन
अनुज का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
एटा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

फोटो-28, 29
हंसनगर ें मिला युवक का शव
-एटा का रहने वाला था युवक, प्रेम प्रसंग की चर्चा
-फांसी लगाकर की युवक ने आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। हंस नगर कॉलोनी में बुधवार की शाम युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक एटा का रहने वाला था। युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर जान दी है।
एटा के थाना मलावन क्षेत्र के गांव थरौली निवासी 28 वर्षीय अनुज पुत्र अतिराज सिंह शादीशुदा था। उसके बेवर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध हो गए थे। इस वजह से मैनपुरी उसका आना जाना होता था। बुधवार की शाम उसका शव हंस नगर कॉलोनी में पड़ा मिला। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। देर शाम कोतवाली पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त करते हुए प्रेम प्रसंग की बात कही। हालांकि समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कोतवाली भानू प्रताप का कहना है कि युवक का एक युवती के घर उसका आना जाना था। युवती कहीं बाहर गई थी, तभी युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें