फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरम सराय में मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। गांव अरम सराय निवासी एक मजदूर ने रविवार की सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। शव नीम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अरम सराय निवासी 38 वर्षीय अखिलेश राजपूत मेहनत मजदूरी कर जीवनयापन कर रहा था। करीब 10 वर्ष पूर्व पत्नी व बच्चे उसे छोड़ कर चले गए थे। तभी से वह कुछ परेशान रहता था। शनिवार की सुबह वह घर से शौच जाने की बात कहकर निकला था। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर लटका देखा।
जानकारी मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिवार के लोगों का यह भी कहना है कि दो दिन पूर्व गांव के ही कुछ लोगों से मृतक का झगड़ा हुआ था। अखिलेश के साथ मारपीट की गई थी और नकदी व मोबाइल छीन लिया गया था।
विज्ञापन

नामजद लोगों ने उसे धमकी भी दी थी। जिस वजह से परेशान होकर मजदूर ने जान दे दी। हालांकि मृतक के भाई की ओर से थाने में दी गई तहरीर में किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें