फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों के ताले तोड़ लाखों के जेवर नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। चोरों ने शनिवार की रात थाना क्षेत्र में तीन घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह जानकारी होने के बाद पीड़ितों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम भी जांच करने पहुंची। एक ही रात में तीन वारदातों से स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव महादिया निवासी उमेश चंद्र दुबे शनिवार की रात परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। रात में किसी समय घर में दाखिल हुए चोरों ने कमरों के ताले तोड़ दिए। अलमारी व बक्सों में रखे लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। चोर एक बक्सा भी साथ ले गए। जो पुलिस ने खाली बरामद कर लिया। चोरों ने पास ही रहने वाले सत्यप्रकाश दुबे के घर में भी वारदात को अंजाम दिया। सत्यप्रकाश के अनुसार चोर करीब 50 हजार की नकदी, सोने की चार चूड़ियां, दो जंजीर, चार अंगूठी, एक सोने का हार आदि चोरी कर ले गए।
चोरी गए जेवर की कीमत करीब तीन लाख बताई गई। चोरों ने गांव निवासी साधना दुबे के घर में भी हाथ साफ किया। चैनल का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए चोर 1.31 लाख की नकदी, पांच अगूंठी, दो जंजीर, चार चूड़ियां व चांदी की पायलें चोरी कर ले गए। जेवर की कीमत करीब दो लाख थी। रविवार की सुबह चोरी की वारदातों की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच करने पहुंची। मौके पर फोरेंसिक की टीम और डॉग स्क्वॉड भी थे।
विज्ञापन

- तीन घरों में चोरी की वारदात हुई। गृहस्वामियों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। पुलिस जल्द से जल्द चोरों का पता लगाएगी। - प्रयांक जैन, सीओ भोगांव।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें