बरनाहल (मैनपुरी)। आए दिन की छेड़छाड़ से परेशान आकर एक युवती ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। युवती को परिजनों ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।
परिजनों के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से गांव का ही एक युवक आए दिन छेड़छाड़ करता था। युवती के विरोध के बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। आरोप है कि मंगलवार की देर शाम युवती घर में खाना बना रही थी। घर के अन्य सदस्य खेत पर गए हुए थे। तभी आरोपी घर में घुस आया छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। वारदात से आहत होकर युवती ने घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। युवती की हालत बिगड़ने पर घर पहुंचे परिजनों को जानकारी हुई। आनन फानन उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
युवती की मां ने थाने आकरग सूचना दी है। अभीज लिखित तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई कर रही है।
-सुरेशचंद्र शर्मा, थाना प्रभारी