फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ के स्वामित्व को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडा

विज्ञापन
11एमएनपी-09-औंछा के गांव मौकमपुर में दो पक्षों में मारपीट के बाद जिला अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
औंछा (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव मोहकमपुर में आंधी में गिरे एक पेड़ के स्वामित्व को लेकर सोमवार को दो पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर लाठी डंडा चला। मारपीट में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। जिला अस्पताल से तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। वहीं एक पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

रविवार की शाम तेज आंधी के बीच थाना क्षेत्र के गांव मोहकमपुर में एक खेत की मेढ़ पर लगा बबूल का पेड़ टूटकर गिर गया था। सोमवार की सुबह गांव निवासी दयाराम गोला ठाकुर व अजयपाल यादव पक्ष के लोग वहां पहुंचे। दोनों पक्ष के बीच पेड़ अपना-अपना बताते हुए स्वामित्व जताया जाने लगे। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडा और ईंट पत्थर चले।
मारपीट में एक पक्ष के अजय पाल पुत्र दाताराम, शिवधारा पत्नी अजय पाल, मुकेश पुत्र दाताराम, अनीता पुत्री मुकेश, रघुवेंद्र, अरविंद पुत्र अजय पाल घायल हो गए। वहीं दयाराम पक्ष के आशाराम, शिवराज, अतुल, रिंकू, विजय, रवि, धर्मवीर, सुधीर, प्रमोद, गंधर्व आदि को भी चोटें आईं। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल अजय पाल, रघुवेंद्र, शिवधारा, अनीता व करन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। उक्त मामले में अजय पाल पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं समाचार लिखे जाने तक दूसरे पक्ष की तहरीर पुलिस को प्राप्त नहीं हो सकी थी।
जिला अस्पताल पहुंचे एएसपी
गांव मोहकमपुर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद एएसपी ओमप्रकाश सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। वहां घायल अजय पाल पक्ष के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि पेड़ के स्वामित्व को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष की तहरीर मिल गई है। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें