02एमएनपी-14-बेवर के गांव मद्दापुर खास में शराब की भट्ठयिं तोड़ते पुलिसकर्मी
- फोटो : MAINPURI
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के नवीगंज क्षेत्र में लॉकडाउन में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने का गोरखधंधा चल रहा था। सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने शनिवार की सुबह गांव मद्दापुर खास स्थित जंगल में छापा मारा। पुलिस बल के साथ की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वहां धधकती मिलीं शराब की भट्ठियों को तोड़ा और लहन फैलाकर नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने दो आरोपी सिकंदर निवासी दियरा बाजार सुल्तानपुर और अरुण निवासी गांव लकुटपुरा को गिरफ्तार किया जबकि शिवकुमार उर्फ भूरे निवासी काजीहार भाग गया। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा। शुक्रवार को गांव मद्दापुर खास का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें नाबालिग द्वारा शराब की बिक्री की जा रही थी। उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए शनिवार को कार्रवाई की गई।