फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर लगाने के नाम पर हजारों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी विनय कुमार से टावर लगाने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी हो गई। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि एक मोबाइल कंपनी के टावर लगवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इस पर उसके पास 26 अप्रैल को कॉल आई और रजिस्ट्रेशन फीस 6550 रुपये ऑनलाइन भुगतान करने के लिए कहा गया। विनय ने यह भुगतान कर दिया। थोड़ी देर बाद फोन आया कि वह इनकम टैक्स नहीं देते हैं, इसलिए 15050 रुपये देने होंगे। इसके भुगतान के बाद फोन आया कि उनकी जीएसटी जमा नहीं है। इसलिए 27800 रुपये मांगे गए। विनय ने 15 हजार रुपये का भुगतान ऑनलाइन कर दिया। पीड़ित के अनुसार 41800 रुपये की ठगी की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस उन मोबाइल नंबर की भी जांच कर रही है, जिससे युवक को फोन किए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें