फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
24एमएनपी-16-बेवर के एक गांव में दबंगई करने गए युवक पुलिस हिरासत में - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। शुक्रवार को गांव नगला बिद्रा में दबंगई दिखा रहे तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एक युवक के पास से तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

नगला बिद्रा निवासी हिमांशु 23 अप्रैल की शाम सात बजे पत्नी की दवाई लेकर बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में बेवर निवासी आकाश यादव अपने कानों में ईयरफोन लगाए बैठा था। हॉर्न देने के बाद भी जब आकाश नहीं हटा तो उसने रास्ता देने को कहा। बाद में वह अपने घर चला आया। आरोप है कि एक घंटे बाद आकाश तमंचा लेकर अपने साथी बेवर निवासी विपिन, जलालपुर निवासी मनीष यादव के साथ उसके घर आया। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर मौके पर आए ग्रामीणों ने तीनों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। आकाश के पास से तमंचा बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।
वृद्ध के साथ मारपीट
बिछवां। गांव धारापुर निवासी तुलाराम बृहस्पतिवार को खेत पर लगी सबमर्सिबल से गंगा सिंह के खेत में पानी लगाने के बाद गांव के ही सोनेलाल के खेत में पानी लगा रहा था। तभी गांव के चार युवकों ने उसके साथ पहले पानी लगाने को लेकर गाली गलौज करके मारपीट की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कच्ची शराब सहित यूरिया पकड़ी
बिछवां। थानाध्यक्ष सुनील कुमार भारद्वाज ने बीलों नहर पटरी से रामदीन, सिपाहीराम, सुशील कुमार निवासी गांव नाका थाना भोगांव को पकड़ा है। उनके पास से कच्ची शराब और यूरिया खाद बरामद की है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें