फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी )। एक माह से विधवा न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। करीब 27 दिन पूर्व कुछ लोगों ने गला दबाने के साथ ही बठिया में जिंदा जलाने की कोशिश की थी। अभी तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। मंगलवार को पीड़िता ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई। गांव डबरा मुड़ौसी निवासी शीला देवी के पति रामदास की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद गरीब की जमीन पर भी गांव के लोगों ने कब्जा कर लिया है। नौ जनवरी को शीला जब अपनी जमीन पर लगे बठिहा से उपले निकालने गई थी, तो वहां मौजूद लोगों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। गला दबाने के साथ ही उसे बठिहा में आग लगाकर जिंदा जलाने की कोशिश की। पीड़िता ने जब इसकी शिकायत थाने में की तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। तभी से महिला न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। मंगलवार को एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें