फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के बल पर नकदी व जेवरात लूटे, गोली मारकर वृद्धा को किया घायल

विज्ञापन
कासगंज सोरों के गांव मलिकपुर में गोली लगने से घायल वृद्धा। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरों (कासगंज)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुर में सोमवार रात एक घर में आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया। घर में घुसकर पहले बिजली की आपूर्ति बंद कर दी और फिर लूटपाट की। बदमाश अलमारी और बक्से खोलकर 40 हजार की नकदी और करीब 2 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए। वृद्धा के शोर मचाने पर बदमाश उन्हें गोली मारकर फरार हो गए। गांव के ही तीन नामजद सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वारदात के समय घर में इंद्रपाल की मां मोरकली और पत्नी रीना सो रही थीं। आरोप है कि तभी गांव के जयप्रकाश पुत्र सियाराम, सियाराम पुत्र चिरौंजी, मुन्नालाल पुत्र राजपाल तीन अन्य साथियों के साथ घर में घुस आए और हथियारों के बल पर लूटपाट की। घर की अलमारी में रखी दो अंगूठी, एक चेन, दो पायल और अन्य जेवरात व 40 हजार रुपये लूट लिए। आवाज सुनकर मोरकली जाग गईं। उन्होंने बदमाशों को रोकने की कोशिश की और चिल्लाई।
तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी, जो उनके हाथ में लगी। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग भी जाग गए, लेकिन बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग गए। घटना की सूचना पर सोरों कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया है। गृह स्वामी इंद्रपाल पुत्र नत्थू सिंह ने सोरों कोतवाली पुलिस को तीन नामजदों और तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

- पीड़ित परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करा दिया है। पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। घायल वृद्धा का उपचार अलीगढ़ में चल रहा है। जिन लोगों को नामजद कराया गया है, उनसे रंजिश की बात भी सामने आई है। इस बात की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- आरके तिवारी, सीओ सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें