फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी की दुकान का शटर तोड़कर लाखों के आभूषण चोरी

विज्ञापन
गोपाल बाग पर सराफा व्यवसाई की दुकान का चोरों द्वारा तोड़ा गया शटर। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां। गोपाल बाग पर बुधवार रात चोरों ने एक सराफा व्यवसायी की दुकान का शटर तोड़कर लाखों के आभूषण चोरी कर लिए। पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुई है। पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात पांच-छह चोरों ने गोपाल बाग स्थित राधे ज्वैलर्स को निशाना बनाया। चोर सरिया से शटर तोड़कर दुकान में घुस गए। जिसके बाद उन्होंने दुकान में रखे आभूषण चोरी कर लिए।
पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई। घटना की सूचना सुबह उस समय हुई जब लोग सुबह वहां टहलने के लिए निकले। दुकानदार पवन सोनी निवासी गोपाल बाग ने तहरीर दी है। जिसमें उसने चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

जिनके आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बताते चलें कि सर्दी शुरू होते ही चोरों ने अभी तक आठ-दस दुकानों को अपना निशाना बनाया है, पुलिस अभी तक एक भी चोरी कर खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें