फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा बिक्रेता की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
कासगंज के सहावर में दवा विक्रेता की मौत के बाद शोक जताते कैमिस्ट एसोसिएशन के लोग - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सहावर/कासगंज। सहावर गंजडुंडवारा मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर शाम सड़क हादसे में एक दवा बिक्रेता की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सड़क हादसे का शिकार दवा विक्रेता जमीर अहमद (25) पुत्र रफीक अहमद निवासी गढ़का हुआ। उसका सहावर कस्बा में मेडिकल स्टोर है। वह देर शाम अपने मेडिकल स्टोर को बंद करने के बाद अपने गांव गढ़का जा रहा था। जब वह मुलायम सिंह इंटर कालेज के समीप पहुंचा तो उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे वह गंभीर घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। हादसे में युवक की मौत की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे की सूचना दवा विक्रेता के परिजनों को दी गई। उसकी मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।
मेडिकल संचालकों ने दो घंटे मेडिकल स्टोर रखे बंद, दी श्रद्धांजलि
कस्बा के दवा विक्रेता जमीर की मौत पर केमिस्ट एसोसिएशन ने दो घंटे तक मेडिकल स्टोर बंद रख कर शोक सभा की और श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कुलदीप कुमार वार्ष्णेय, अनिल कुमार कालू वार्ष्णेय, मिर्जा परवेज, शाहिद अली, भंवर सिंह, आसिफ खान, लाल मुहम्मद, फरीद अहमद, परवेज अहमद, कायम सिंह यादव, अनिल कुमार शाक्य, महेश गोला, दिनेश गोला, तफज्जुल हुसैन, हाजी इकरार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें