फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे से खाना खाकर लौट रहे युवक पर किया फायर, बाल बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढाबे से खाना खाकर लौट रहे युवक से रंगदारी मांगते हुए उस पर फायर किया गया। इसमें वह बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों से एक अवैध पिस्टल एवं एक तमंचा बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

मिनी माहेश्वरी नदरई गेट कर एक ढाबे से भोजन कर आ रहा था रास्ते में उसे शंभु निवासी अहरौली, गौरव निवासी मोहल्ला जय जयराम एवं राजन निवासी साहबवाला पेंच मिल गए। उन्होंने उससे रंगदारी दिखाते हुए रुपयों की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने फायर कर दिया। इससे वह बच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंच गए। रंगदारी दिखा रहे आरोपी शंभु एवं गौरव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि राजन मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उनके पास से एक अवैध पिस्टल व एक तमंचा बरामद कर लिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें