कासगंज में सड़क हादसे में मृतक चाचा भतीजे के परिजन विलाप करते।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। कासगंज सहावर मार्ग पर चाड़ी के समीप बाइक सवार चाचा-भतीजे को कार ने रौंद दिया। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
सड़क हादसे में मौत का शिकार नीतेश (18) पुत्र वीरपाल निवासी अशोकनगर एवं चाचा हरिओम (27) पुत्र मक्खन लाल निवासी रंजीतपुर गंजडुंडवारा हुए। दोनों ही बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम रंजीतपुर गए हुए थे। वह सोमवार की सुबह बाइक से वापस कासगंज आ रहे थे। जब वह चांड़ी के समीप पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार ने उनमें टक्कर मार दी। इससे दोनों ही गंभीर घायल हो गए और उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे पर आसपास के लोग एवं राहगीर एकत्रित हो गए।
हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस हादसे की जानकारी होने पर मौके पर पहुंच गई। पुलिस सड़क हादसे की जनकारी मृतकों के परिजनों को दी। हादसे में चाचा-भतीजे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग गया। कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।