फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से गैर समुदाय के दो युवकों ने किया कुकर्म, तनाव

विज्ञापन
कासगंज के ढोलना के एक गांव में युवक से कुकर्म की घटना के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करते एसओ - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के एक गांव में गैर समुदाय के दो नाबालिग किशोरों ने मंगलवार की देर शाम एक युवक से सरसों के खेत में कुकर्म किया। नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। वहीं पीड़ित युवक का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी है।
विज्ञापन

18 वर्षीय युवक शौच करने के लिए गांव के समीप सरसों के खेत में गया था। तभी गांव के ही गैर समुदाय के दो नाबालिग किशोरों ने उसे पकड़ लिया। विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी और कुकर्म किया। बाद में गाली-गलौज करते हुए फरार हो गए। युवक घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। जब घरवालों व ग्रामीणों को जानकारी हुई तो आक्रोश फैल गया। पीड़ित के पिता ने घटना की जानकारी यूपी 112 को दी।
थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए वीडियोग्राफी कराई। वहीं, पीड़ित को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें