कासगंज/अमंापुर। एसपी मनोज सोनकर के निर्देशन में अपराधियों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया। कासगंज पुलिस ने दो अवैध कारोबारी पकड़े हैं, जबकि अमांपुर पुलिस ने तीन वाहन चोरों को पकड़ते हुए एक बाइक और तमंचा कारतूस बरामद किए हैं।
अमांपुर के थाना प्रभारी वीरेंद्र इंदौलिया ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाया। शुक्रवार रात काली नदी के समीप से तीन वाहन चोर गिरफ्तार किए। इनके कब्जे से चोरी की एक बाइक और तमंचा कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम जिला फिरोजाबाद के हसमतनगर निवासी राजा पुत्र यासीन, हसन पुत्र मोहम्मद शरीफ एवं आमिर पुत्र दिलशाद बताए हैं।
इसके अलावा कासगंज कोतवाली प्रभारी राजीव सिरोही ने दुर्गा कॉलोनी एवं गांव सैलई से नशीले पदार्थ के दो अवैध कारोबारी गिरफ्तार किए गए हैं। कारोबारियों ने अपने नाम कस्बा बिलराम निवासी फैसल पुत्र इशराइल और दूसरे ने अपना नाम ढोलना के गांव सिरौली निवासी पवन पुत्र नेत्रपाल बताया है। दोनों के पास से नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है।