कासगंज। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालय दीवान नगर में तैनात मथुरा के शिक्षक की बीएसए ने सेवाएं समाप्त कर दी हैं। शिक्षक साढ़े तीन साल से लापता था। मथुरा निवासी शिक्षक अवलेश फरवरी 2017 से अपने तैनाती प्राथमिक विद्यालय दीवान नगर गंजडुंडवारा से फरवरी 2017 से लापता है। निरीक्षण में खुलासा होने के बाद विभाग ने शिक्षक का वेतन रोक दिया। इसके बाद शिक्षक को मूल निवास मथुरा के पते पर नोटिस भेजा गया।
जवाब नहीं देने पर शिक्षक को दो रिमाइंडर भेजे गए। इसके बाद भी शिक्षक न तो ड्यूटी पर ही लौटा और न ही नोटिस और रिमांइडरों का जवाब दिया। इस पर बीएसए ने उनकी सेवाएं समाप्त कर दी। बीएसए अंजली अग्रवाल ने बताया कि शिक्षक फरवरी 2017 से लापता थे। उन्हें नोटिस और रिमांइडर भेजे गए। इसके बाद भी न तो वह विद्यालय आए और न जवाब दिया। लापरवाही पर उनकी सेवा समाप्त कर दी गई।