फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में घुसे बदमाशों ने ग्रामीणों को धुना, फायरिंग कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुरहना में बुधवार रात बदमाशों ने एक घर में लूटपाट की कोशिश की। गांव में जगार होने से खुद को घिरता देख बदमाश हवा में फायरिंग करते भाग निकले। इससे पहले उन्होंने गांव के बाहर खेतों में पानी लगा रहे किसानों को टोकने पर पीटा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार रात तकरीबन दो बजे 5-6 बदमाश गांव में घुस आए। गांव के बाहर खेत पर पानी लगा रहे गांव के ओमप्रकाश, जयवीर, क्षेत्रपाल ने अनजान लोगों को देखकर आशंकावश टोका तो बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद बदमाश गांव में गेंदालाल के घर में घुस गए और लूटपाट की कोशिश की। विरोध पर बदमाशों ने परिवार के लोगों को पीटना शुरू कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर गांव में जगार हो गई। लोग गेंदालाल के घर पर जुटने लगे। खुद को ग्रामीणों से घिरता देखकर बदमाशों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से ग्रामीण सहमकर पीछे हटे तो बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें