फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीयू में भर्ती मरीज की जान लेने की कोशिश

विज्ञापन
कासगंज में भर्ती मरीज, जिसकी युवकों ने जान लेने की कोशिश की - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। शहर के अमांपुर रोड पर संचालित एक निजी हॉस्पिटल में सोमवार देर रात आईसीयू में भर्ती एक मरीज को इंसुलिन का इंजेक्शन लगाकर जान लेने की कोशिश की गई। हॉस्पिटल के स्टाफ ने शक होने पर आईसीयू के अंदर पहुंचे दोनों युवकों को इंजेक्शन लगाने से रोका। इस पर स्टाफ के साथ युवकों ने मारपीट की। फर्जी चिकित्सक बनकर आया युवक और उसके साथी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। जबकि अन्य तीन युवक कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक निजी हॉस्पिटल में विजेंद्र सिंह निवासी हथौड़ावन पटियाली का इलाज चल रहा है। 16 जुलाई को विजेंद्र छत से गिर गया था। सिर में गंभीर चोटें होने के कारण आईसीयू में भर्ती है। सोमवार देर रात पांच लोग कार से पहुंचे। जिसमें शांतनु चौधरी निवासी सिढ़पुरा रोड अमांपुर एवं प्रमोद सोलंकी निवासी नायली अमांपुर हॉस्पिटल के अंदर पहुंचे।
शांतनु डॉक्टर की ड्रेस में टेबल पर रखी मरीज की फाइल उठाकर देखने लगा और फाइल पर इंसुलिन इंजेक्शन की डोज लिखकर आईसीयू में दाखिल हो गया। हॉस्पिटल कर्मी अंजली ने उन्हें रोका। तभी मरीज की पत्नी अनीता एवं दामाद प्रवीन भी पहुंच गए। हॉस्पिटल स्टाफ को शक हुआ तो वह चिल्लाने लगे। जिस पर दोनों युवकों ने स्टाफ के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। वहीं गाड़ी में बैठे तीन लोग फरार हो गए। जबकि आरोपी शांतनु और प्रमोद को लोगों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मरीज की पत्नी अनीता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
- अस्पताल में भर्ती मरीज को गलत इंजेक्शन लगाकर जान लेने की कोशिश का मामला सामने आया है। सदर कोतवाली पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अभी गलत इंजेक्शन देकर जान लेने की कोशिश क्यों की गई। यह स्पष्ट नहीं हो सका है। - सुशील घुले, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें