फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी पति गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की हो रही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दो दिन पहले ढोलना क्षेत्र के गांव इनायती में विवाहिता की हत्या कर शव जलाने के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात गांव इनायती में उझानी के गांव धौरेरा निवासी विवाहिता पुष्पा की ससुरालीजनों ने हत्या कर दी। पति सहित सभी ससुरालीजन शव को जलाने के बाद फरार हो गए। मृतका के पिता उमाकांत की तहरीर पर पुलिस ने पति विपिन सहित सास, ससुर और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार सुबह ढोलना थाना प्रभारी रविंद्र बहादुर सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि हत्यारोपी पति गढ़ी तिराहे से गुजर रहा है। पुलिस ने सूचना पर पति को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।
अंतिम संस्कार में कौन-कौन थे शामिल
पुलिस ने हत्यारोपी पति से पूछा कि अंतिम संस्कार में कौन-कौन शामिल था। पति इसका संतोषजनक जवाब नहीं दे सका है। इधर पुलिस ने अन्य सूत्रों से भी पूरे मामले की तहकीकात आगे बढ़ाई। खेत में पानी लगाने वाले गांव के एक ग्रामीण ने बताया कि अंतिम संस्कार में 7-8 लोग शामिल रहे होंगे। रात लगभग 2 बजे एक शव जलाया गया। खेत से दूरी अधिक होने के चलते चेहरे पहचान में नहीं आ रहे थे। पुुुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में लगी है।
विज्ञापन

- हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। सास, ससुर और देवर की तलाश की जा रही है। मामले की पूरी जांच-पड़ताल जारी है। - रविंद्र बहादुर सिंह, थाना प्रभारी, ढोलना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें