फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन- उल्लघंन करते दो गिरफ्तार, दर्ज किया गया मुकदमा

विज्ञापन
कासगंज के जामा मस्जिद क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लघंन करने पर पहुंचे एसडीएम, सीओ व पुलिसबल - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना वायरस के खौफ को लेकर लागू किए गए लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासन सख्त हो गया है। कासगंज में लॉकडाउन (बंद) के नियमों का उल्लंघन करने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। 14 अप्रैल तक देशभर में लॉकडाउन है। जिले में भी इसका पालन कराया जा रहा है। अब तक अधिकारी लोगों से सिर्फ घर में रहने की अपील कर रहे थे। जब लोग हठधर्मिता से बाज नहीं आए तो अधिकारी सख्त हो गए। बृहस्पतिवार को कासगंज कोतवाली पुलिस ने सख्ती दिखाई।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ललित कुमार, सीओ सिटी आरके तिवारी, कोतवाली प्रभारी दिनेश दुबे ने जामा मस्जिद इलाके में देखा कि कुछ लोग दो दुकानों के बाहर जमा हैं। पुलिस ने दुकान के बाहर खड़े लोगों को घरों में जाने को कहा। पाया कि शटर गिराकर दुकानों के भीतर से इश्तकार और मुस्तकीम नाम के व्यक्ति परचून आदि का सामान बेच रहे थे और भीड़ जमा कर उल्लंघन करा रहे थे। पुलिस ने तत्काल दोनों को बाहर निकाला और उन्हें गिरफ्तार कर कोतवाली भेज दिया। इन दोनों दुकानदारों के खिलाफ लॉकडाउन की धारा 188, शांतिभंग की धारा 151 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने जामा मस्जिद के आसपास जमा लोगों से अपील की कि अपने घरों में रहें। यदि कोई और घर के बाहर सड़कों पर घूमता पाया गया तो लॉकडाउन के उल्लंघन में उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें