फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस- रेल पटरी को क्षतिग्रस्त कर रहे थे अराजक तत्व, विरोध पर कीमैन को पीटा

विज्ञापन
कासगंज में कीमैन के साथ मारपीट के बाद सुरक्षा को लेकर स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन देते रेलवे मजदूर य - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-बरेली ट्रैक को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश कर रहे अराजक तत्वों को पेट्रोलिंग कर रहे कीमैन ने हटाने का प्रयास किया तो अराजक तत्वों ने कीमैन को पीट डाला। मामले की शिकायत कीमैन ने स्टेशन अधीक्षक और आरपीएफ प्रभारी से की। आरपीएफ ने रिपोर्ट दर्ज कर अराजक तत्वों की तलाश के लिए दबिश दी। हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी हो सकी है।
विज्ञापन

कासगंज-बरेली ट्रैक पर आवास विकास से कासगंज सिटी ट्रैक की सुरक्षा की जिम्मेदारी कीमैन राजुल पर है। शनिवार सुबह कीमैन राजुल कासगंज सिटी की ओर से आवास विकास कॉलोनी की ओर ट्रैक पर पेट्रोलिंग कर रहा था। तभी उसने कुछ अराजक तत्वों को ट्रैक को खुर्दबुर्द करते पाया। इससे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो सकता था। कीमैन ने अराजक तत्वों को ट्रैक से हटाने की कोशिश की तो अराजक तत्वों ने कीमैन को पीट डाला।
आरोप है कि आरोपी मारपीट कर भाग खड़े हुए। कीमैन ने बताया कि अराजक तत्वों में से एक ने दूसरे का नाम रमेश पुकारा और आवास विकास की ओर भाग गए। कीमैन ने घटना की शिकायत आरपीएफ थाने में की। आरपीएफ ने अराजक तत्वों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरपीएफ ने आवास विकास में रहने वाले रमेश और अन्य अराजकतत्वों की तलाश की, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

आक्रोशित साथियों ने दिया ज्ञापन
कीमैन राजुल के साथ मारपीट से एनई रेलवे मजदूर यूनियन में आक्रोश है। यूनियन ने स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी यदि बाहरी व्यक्तियों द्वारा रेलकर्मियों के साथ मारपीट की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा तो आंदोलन किया जाएगा। चेतावनी देने वालों में संतोष मिश्रा, गनेश जौनी, अविनाश कुमार, राजकुमार गुप्ता, राहुल सिंह, राजू कश्यप, वीरेंद्र आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें