फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला नेता को आपत्तिजनक संदेश भेजने वाला पंजाब पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पंजाब की एक कांग्रेसी नेत्री के फेसबुक अकाउंट और व्हाट्सएप पर शहर की एक युवक ने आपत्तिजनक वीडियो और संदेश डाले। इसे लेकर पंजाब में मुकदमा दर्ज हुआ। कासगंज पहुंची पंजाब पुलिस ने सोमवार रात शहर के नदरई गेट इलाके से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर ले गई। पंजाब के मिडसौर में रहने वाली एक कांग्रेसी नेत्री (विधायक का निर्दलीय चुनाव लड़ चुकीं) के फेसबुक पर एक युवक कई दिनों से आपत्तिजनक मैसेज भेजे जा रहा था। नेत्री न मिडसौर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

विवेचना के दौरान पाया कि आरोपी कासगंज में नदरई गेट इलाके में रहता है। उसका नाम नोएल है। पंजाब पुलिस उसकी तलाश करते हुए सोमवार को कासगंज पहुंच गई। दिनभर कासगंज पुलिस के सहयोग से आरोपी की तलाश करती रही। देर रात आरोपी को नदरई गेट इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब पुलिस के एएसआई चरनजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने कासगंज कोतवाली में पहले तो सोमवार को आमद कराई और आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को पंजाब पुलिस अपने साथ पंजाब ले गई है। कांग्रेसी नेत्री ने युवक को सोशल मीडिया पर ही चेतावनी दी थी कि यदि वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया तो विधिक कार्रवाई करा दी जाएगी, लेकिन आरोपी युवक मानने को तैयार ही नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें