फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता और आरोपियों का होगा डीएनए टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म मामले में थाना पुलिस पीड़ित किशोरी और आरोपियों का डीएनए परीक्षण करा रही है। इसके लिए सैंपल लखनऊ प्रयोगशाला के लिए संग्रहित कर भेजे गए हैं। चार दिन पूर्व देर रात्रि शौच को गई अनुसूचित जाति की किशोरी सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हो गई। किशोारी के साथ चार आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

यह चारों आरोपी पुलिस ने जेल भेज दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में थाना पुलिस को पूरी गहनता और साक्ष्यों के साथ विवेचना पूर्ण करके आरोप पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। आरोपियों को जल्द और कड़ी सजा मिले इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस सारे साक्ष्य जुटा रही है। ठोस साक्ष्य के रूप में डीएनए परीक्षण कराया जा रहा है। थाना पुलिस ने जिला अस्पताल में पीड़िता और दोषियों के डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल एकत्रित करने के बाद लखनऊ प्रयोगशाला के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें