फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन पहले मादा सुअर ने दिया था बच्चों को जन्म

विज्ञापन
कासगंज में सुअरों के हमले की शिकार बालिका माहीनूर का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। गंगेश्वर कालोनी में हुई मासूम बालिका की सुअर के हमले से हुई मौत का मामला के पीछे मादा सुअर की आक्रामकता प्रमुख कारण थी। मादा सुअर ने गंगेश्वर कॉलोनी के खाली पड़े प्लॉट में चार दिन पूर्व आठ बच्चों को जन्म दिया था। वह निरंतर जन्म देने के बाद से अपने बच्चों की रखवाली कर रही थी। बालिका के पहुंचने पर मादा सुअर को असुरक्षा का बोध हुआ और उसने बुरी तरह से आक्रामक होकर मासूम पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

राह से गुजरने वाले अन्य लोगों पर भी वह तेज आवाज के साथ गुर्राती थी। बड़े लोग तो निकल जाते थे, लेकिन पांच वर्ष की बालिका सुअर की आक्रमकता को समझ नहीं पाई और उसके हमले का शिकार हो गई। हमला के दौरान कुछ देर तो बालिका चिल्लाई, लेकिन खाली प्लॉटों के कारण उसकी आवाज लोगों तक पहुंचने में देर हुई। जब लोगों को इस हमले की जानकारी हुई तो वे बालिका को बचाने के लिए दौड़े। चश्मदीद इकरार हुसैन ने बताया कि वह मौके पर गया था तो सुअर लड़की पर ताबड़ तोड़ हमला कर रहे थे। उसने सुअरों को हटाने की कोशिश की तो सुअर उस पर झपट पड़े और वह गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें