फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में प्रेमी युगलों पर बरसता है अपनों का कहर

विज्ञापन
कासगंज में सोरों के ग्राम होडलपुर में घटना स्थल पर मिले सल्फाज के पाउच को पुलिस अधीक्षक अशोक कुम? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। लोग तमाम आधुनिक होनेे का दावा करें लेकिन प्रेम के मामले में लोगों की सोच आज भी काफी पिछड़ी हुई है। जिले में युवाओं के बीच होने वाला अधिकतर प्रेम प्रसंग चोरी चुपके ही परवान तो चढ़ता है लेकिन जैसे ही समाज या परिजनों की नजर पड़ती तो इसका अंत भी दुखद होता है। जिले में प्रेम प्रसंग के दुखद अंत की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिससे लोगों के दिल तक दहल गए।
विज्ञापन

जिले में ऑनर किलिंग के मामले
जून 2009 रहीम नगर में प्रेमी युगल को ट्रैक्टर से बांध कर खींचा गया लेकिन पुलिस को भनक लग जाने से प्रेमी युगल की जान बच गई।
अप्रैल 2011 में कासंगज के सिनेमाघर में भाई ने बहन की गला दबाकर हत्या का प्रयास किया, बेहोश हो जाने पर उसका भाई रफू चक्कर हो गया।
मार्च 2012 में अमांपुर मे प्रेमी युगल की बेरहमी से हत्या करने के दोनों शवों को एक साथ जला दिया गया।
सितंबर को 2012 में एक गांव में युवती की हत्या करके शव को जला कर राख नहर में बहा दी गई।
मार्च 2016 में सिढ़पुरा में युवती की हत्या कर दी।
मई 2018 में सिढ़पुरा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
जिले में स्वयं खुदकशी करने के मामले
21 फरवरी 2018 को अमांपुर क्षेत्र में प्रेमिका से शादी न हो पाने पर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद स्वयं भी गोली मार ली।
28 जून 2018 को सिढ़पुरा क्षेत्र में प्रेम में असफल होने पर प्रेमी व प्रेमिका एक साथ फांसी के फंदे पर झूल गए।
20 मई 2019 को पटियाली में प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी।
01 जुलाई 2019 सोरों क्षेत्र में प्रेमी प्रेमिका ने जहर खाकर एक साथ जान दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें