फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार में लिप्त लेखपाल निलंबित, तीन अन्य पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पीडब्ल्यूडी की जमीन में हेराफेरी और काश्तकारों से रिश्वत मांगने के आरोपी को निलंबित कर दिया गया है। कार्य में उदासीनता बरतने वाले तीन अन्य लेखपालों पर भी कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही अन्य संदिग्ध लेखपालों को भी चिह्नित किया जा रहा है। अभी पीडब्ल्यूडी मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कपरेटा में तैनात लेखपाल अनिल कुमार का दो दिन पहले ही किसानों से रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल हुआ था। इसको अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अधिकारियों ने इसका संज्ञान लेते हुए जांच की तो लेखपाल रिश्वत मामले में संलिप्त पाए गए। भ्रष्टाचार में लिप्त लेखपाल को तहसीलदार ने निलंबित कर दिया है। वहीं पिलुआ में फर्जीवाड़ा करने के मामले वाली खबर को भी अमर उजाला ने छापा था। पीडब्ल्यूडी की जमीन का जब यह मामला फंसा था उस समय भी अधिकारी अनिल कुमार की तैनाती बता रहे हैं। इस मामले में भी लेखपाल की जांच चल रही है। वहीं तीन ऐसे लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है, जिनके द्वारा लापरवाही और उदासीनता बरती गई थी उनमें लेखपाल प्रीति मिश्रा क्षेत्र कुठला लायकपुर, शिवांगी भारद्वाज कमसान और प्रदीप कुमार सोंसा शामिल हैं।
ग्रामीणों ने अब डीएम से की शिकायत
कपरेटा में तैनात लेखपाल अनिल कुमार पर एक और आरोप लगा है। गांव कपरेटा के लोगों का आरोप है कि लेखपाल गांव के प्रधान के साथ मिलकर पट्टे आवंटित कर रहे हैं, इसमें पात्रों को दरकिनार कर अपात्रों को मोटी रकम लेकर पट्टे दिए जा रहे हैं। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। शिकायत करने वालों में रामवीर गौतम, रवेंद्र कुमार, जगपाल सिंह, इनाम सिंह, यादराम, लटूरी सिंह, शिशुपाल, लालाराम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें