फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग करने गई बिजली विभाग की टीम पर हमला

विज्ञापन
करहल में बिजली विभाग के कर्मचारी से मारपीट के बाद प्रदर्शन करते व्यापारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। कस्बे के सुभाष गेट के पास शुक्रवार दोपहर स्वर्णकार की दुकान का बिजली कनेक्शन काटने से गुस्साए दुकानदारों ने विद्युत टीम पर हमला कर दिया। एक कर्मचारी को लात-घूंसों से जमकर पीटा। टीम के बाकी सदस्य भाग गए। विद्युत कर्मियों और व्यापारियों में थाने में भी खूब झड़प हुई। बाद में एसडीएम ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के अवर अभियंता पंकज कनौजिया, अवनीश, वंशी टीम के साथ बकाया वसूली के लिए दोपहर को बाजार पहुंचे। सुभाष गेट के पास राजू स्वर्णकार पर बकायेदारी को लेकर कनेक्शन काटने बात की तो राजू ने ऐतराज जताया। उसने कहा, जब 10 हजार रुपये या उससे अधिक की बकायेदारी पर ही कनेक्शन काटने का नियम है, तो उनका महज पांच हजार रुपये का ही बिल बकाया है।
राजू का आरोप है उन्होंने पूरे बिल का भुगतान करने की बात भी कही, लेकिन अधिकारियों ने कनेक्शन काटने का फरमान सुना दिया। इससे वहां मौजूद दुकानदार व व्यापारी भड़क गए। कनेक्शन काटने के लिए सविंदाकर्मी जैसे ही पोल की ओर बढ़ा। भीड़ ने टीम पर हमला कर दिया। संविदाकर्मी को लात-घूंसों से जमकर पीटा तो टीम के बाकी सदस्य भाग गए। पुलिस ने संविदाकर्मी को बचाया।
विज्ञापन

शिविर छोड़कर पहुंचे एसडीओ
एसडीओ रजत शुक्ला मीठेपुर में बकाया वसूली शिविर में थे। हमले की जानकारी मिलते ही वह करहल कार्यालय पहुंच गए। रिपोर्ट लिखाने के लिए टीम के साथ थाने पहुंचे और एसडीएम रतन वर्मा को भी जानकारी दे दी।
थाने में भी हुई झड़प
विद्युत टीम के थाने पहुंचने की जानकारी होते ही व्यापारी भी वहां पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों में खूब झड़प हुई। व्यापारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया।
माफी मांगने पर समझौता
थाने पहुंचे एसडीएम रतन वर्मा के सामने व्यापारियों ने गलत तरीके से कनेक्शन काटने का आरोप लगाया। एसडीएम ने विद्युत टीम का पक्ष भी सुना। विद्युतकर्मीं इस शर्त पर समझौता को राजी हुए कि स्वर्णकार बकाया बिल का तत्काल भुगतान करेगा। पीटे गए कर्मचारी से क्षमायाचना करेगा। एसडीएम ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर समझौता करा दिया।
पहले भी हो चुका हमला
एक साल पहले करहल में किशनी रोड पर विद्युत टीम पर हमला किया गया था। टीम के सदस्यों को लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपियों को जेल जाकर जमानत करानी पड़ी थी।
शासन के निर्देश पर बकाया वसूली की जा रही है। पांच हजार से अधिक के बकाए पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। करहल में हुई घटना के संबंध में अधिकारियों को बता दिया गया है। जो निर्देश मिलेंगे उनके अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

रवि अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें