फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध करना युवक को महंगा पड़ गया। शुक्रवार शाम बाइक सवारों ने युवकों पर चाकू से हमला बोल दिया। साथ ही जेब में पड़े 15 हजार रुपये और सोने की जंजीर लूट कर फरार हो गए। चौकी पुलिस ने शिकायत सुनने की जगह पीड़ित को टरका दिया।
विज्ञापन

नगर के प्रेम नगर निवासी गिरंद सिंह पुत्र मोहरमन सिंह शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे किशनी स्थित हनुमान मंदिर में पूजा करके घर लौट रहा था। पीड़ित के अनुसार जब वह किशनी थाना क्षेत्र के गांव दूबर स्थित अतिराम सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास पहुंचा तो देखा दो बाइक सवार युवक राह चलती महिला से छेड़छाड़ कर रहे थे। गिरंद ने अपनी बाइक रोककर महिला की मदद करनी चाहिए तो बाइक सवारों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया।
आरोप है कि बाइक सवार उसकी जेब में रखे 15 हजार रुपये व जंजीर लूट ले गए। पीड़ित के अनुसार वारदात के बाद वह मदद के लिए कुसमरा चौकी पहुंचा। चौकी पर मौजूद मुंशी ने वारदात चौकी क्षेत्र में न होने की बात कहकर कार्रवाई की जगह उसे चलता कर दिया। पुलिस का कहना है कि वह शनिवार सुबह किशनी थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराएगा। वहीं चौकी इंचार्ज सुनील भारद्वाज का कहना है कि युवक शिकायत लेकर चौकी नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की ओर से शिकायत की जाती है तो रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें