फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन पुत्र और भतीजे पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा। नगर पंचायत की चेयरमैन कंचन गुप्ता के बेटे और भतीजे पर्र ईट भट्टे पर स्थानीय लोगों ने फायरिंग कर दी। । हमले में चेयरमैन पुत्र और भतीजे बाल बाल बच गए। चेयरमैन के परिवार की ओर से आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला व लूट की धाराओं में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात सिढ़पुरा नगरपंचायत चेयरमैन कंचन गुप्ता के बेटे पवन अपने चचेरे भाई आर्यन के साथ सलुपुरा ईंट भट्टे पर थे। करीब साढ़े नौ बजे गांव के ही हरिशचंद्र, जयकुमार, विजय कुमार, तोताराम भट्टे पर पहुंच गए और पवन और आर्यन से गाली गलौज करने लगे।
विरोध करने पर पवन पर फायरिंग कर दी। इससे चेयरमैन पुत्र व उसका भाई बाल बाल बच गया। इस मामले में चेयरमैन के परिवार के अशोक कुमार ने चारों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला व लूट की धाराओं में मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने पवन के गले से चैन तोड़ ली और 3500 रुपये भी छीन लिए। इसके बाद भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच में जो सत्यता होगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- राजकुमार सिंह, थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें