फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़ी गंगा की कटरी में बनाए जा रहे थे शस्त्र, 1 गिरफ्तार

विज्ञापन
कासगंज के सोरों में पकड़ी गई शस्त्र फैक्ट्री को लेकर प्रेस कांफ्रेंसिंग करते सीओ। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। बूढ़ी गंगा की कटरी में शस्त्र बनाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मौके से बने हुए तमंचे अर्द्धनिर्मित तमंचा व अन्य शस्त्र बरामद किए। सीओ आरके तिवारी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पूरे जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

सोरों पुलिस को मुखबिर से बूढ़ी गंगा की कटरी में यूकेलिप्टिस के पेड़ों के पास शस्त्र बनाए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर शस्त्र बना रहा बिजनेश निवासी सियारपुर हड़बड़ा कर मौके से भागने लगा। पुलिस ने उसे पीछा कर पकड़ लिया। उसके पास से 4 तमंचे, 1 पोनिया, 2 कारतूस, 3 खोखा और 10 अर्धनिर्मित तमंचे भी बरामद किए गए। पुलिस ने शस्त्रों को बनाने के उपकरणों को भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें