फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, मारपीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। थाना नगला सिंघी क्षेत्र में दो दिन पहले एक किशोरी से दो युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। मामले में परिजनों ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। आरोप है कि उसे थाने से भगा दिया गया। परिजनों ने एसएसपी से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। एसएसपी ने मामले में जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी क्षेत्र निवासी एक किशोरी विगत सात सितंबर की शाम लगभग 8 बजे अपने घर में अकेली थी। उसके पिता उस समय खेत पर गये थे। इसी बीच गांव के ही दो युवक उसके घर पहुंचे तथा उसे जबरन पकड़ कर खेत की ओर ले गए और वहां दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। इस दौरान विरोध करने पर आरोपियों ने उसे डंडे पीट कर घायल कर दिया। इस बीच उसका पिता पास ही खेत में पहुंच गया।
उसके पिता को आया देख दोनों युवक भाग गये। इसके बाद किशोरी अपने पिता के साथ थाने पर पहुंची, लेकिन वहां रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे थाने से भगा दिया। तब पीड़िता ने एसएसपी को मामले से अवगत कराया है। एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामले चार्ज थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि मामला मात्र मारपीट का है। किशोरी से छेड़छाड़ या दुष्कर्म की कोशिश जैसी कोई घटना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें