मैनपुरी। भोगांव रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर बुधवार शाम पुलिस ने छापा मारा। वहां मौजूद संदिग्ध युवक, युवती और रेस्टोरेंट संचालक को पकड़कर थाने ले गई। कुछ देर बाद युवती को छोड़ दिया गया। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। एसपी अजय शंकर राय की ओर से सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र स्थित होटल ढाबों पर होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में बुधवार की शाम करीब तीन बजे इंस्पेक्टर कोतवाली ने सूचना पर भोगांव रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर छापा मारा गया। वहां मौजूद एक युवती युवक से जानकारी ली गई तो युवक ने बताया कि लड़की उसकी प्रेमिका है। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस तीनों को पकड़ कर थाने ले गई। वहां पूछताछ करने के कुछ देर बाद युवती को छोड़ दिया गया। वहीं, रेस्टोरेंट संचालक व युवक से पुलिस जानकारी जुटा रही है।