फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में बैठाकर कासगंज के फार्मासिस्ट से नकदी-जेवरात लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कार में बैठाकर बदमाशों ने फार्मासिस्ट से आठ हजार रुपये की नकदी, मोबाइल, चैन और अंगूठी लूट ली। इसके बाद बदमाश युवक को धिरामई के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट थाना मिरहची में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला न्यू रेवाड़ी निवासी पुष्पेंद्र पुत्र जगदीश कासगंज में फार्मासिस्ट है। सोमवार को वह कासगंज से एटा जाने के लिए निकला तो बदमाशों ने सवारी के रूप में उसे कार में बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद कार में सवार एक महिला सहित पांच बदमाशों ने उसकी आंखों में कुछ डाल दिया और आठ हजार रुपये की नकदी, मोबाइल, अंगूठी, जंजीर लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश उसे मिरहची क्षेत्र के गांव धिरामई के पास छोड़कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पुष्पेंद्र ने थाना मिरहची पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश करते हुए दबिश दी। हालांकि कोई बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सका। मामले की रिपोर्ट पीड़ित ने थाना मिरहची में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें