फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला परिसर में धर्मस्थल का निर्माण कार्य रुकवाया

विज्ञापन
किला के पास अवैध निर्माण को लेकर मौके पर जांच करते एसडीएम व सीओ - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। किला परिसर में धर्मस्थल के निर्माण को लेकर शनिवार को विवाद की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने स्थिति को संभाला। अफसरों ने धर्मस्थल के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। दोनों अफसरों के सामने राजा के पैरोकार पक्ष की ओर से बताया गया कि धर्मस्थल का निर्माण अवैध ढंग से किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, निर्माण करा रहे पक्षकारों का कहना है कि राजा शिवमंगल सिंह के समय से ही उक्त स्थान पर धर्मस्थल बनाया गया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने पैमाइश कराई। इसके बाद दोनों पक्ष को थाने बुलाकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया। इस दौरान मौके पर दोनों ही पक्षों को किसी भी तरह की शांतिभंग न करने की हिदायत भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें