फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकामी में भी छिपी है कामयाबीः चेतन शर्मा

विज्ञापन
कासगंज के सेंट जोसेफ स्कूल के वार्षिक समारोह में पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा स्मृति चिह्न प्रदान ? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय क्रिकेट टीम को अभी और कड़ी मेहनत की जरूरत है। कामयाबी के लिए ही संघर्ष किया जाता। नाकामी में भी ख्याति छिपी है। आज भी मुझे पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद का वो छक्का याद है। जब उन्होंने 1987 में मेरी अंतिम बॉल पर छक्का मारकर वर्ल्ड कप जीत लिया था।
विज्ञापन

यह बातें शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने कहीं। सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूूल के वार्षिक समारोह में बतौर अतिथि बनकर आए चेतन शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वर्ष 1987 में मैंने हैट्रिक बनाई थी वह आज तक की मेरी सबसे सर्वश्रेष्ठ हैट्रिक है। उन्होंने कहा कि कोई भी हारने के लिए नहीं खेलता।
हर कोई जीत के लिए प्रयास करता है, लेकिन कभी-कभी ऐसी नाकामी का सामना भी करना पड़ जाता है। भारतीय क्रिकेट टीम ने इंदौर में हुए टेस्ट मैच में बेहतर प्रदर्शन किया। गेंदबाजों को दबदबा रहा है। क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की टीम को मैं बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि वेस्ट इंडीज और भारत की महिला क्रिकेट टीम के बीच भी हुए प्रदर्शन में महिला खिलाड़ियों का लाजवाब प्रदर्शन रहा है।
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर ने भारत की टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को बीसीसीआई का अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है। पूर्व क्रिकेटर ने प्रदूषण पर गहरी चिंता जताते हुए बच्चों को प्रदूषण को लेकर जागरूक रहने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य फादर पीटर पार्खे ने अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार जताया।
डीएम- एसपी ने प्रदूषण रोकने पर दिया जोर
डीएम सीपी सिंह ने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग बिल्कुल न करें। एसपी सुशील घुले ने कहा कि विद्यार्थियों को ऊंचाईयों तक पहुंचने के लिए मन लगाकर पढ़ना चहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें