फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव क्लब ने रेड राइडर्स को 151 रनों से हराया

विज्ञापन
28एमएनपी-10-क्रिश्चियन मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित स्व. सुधींद्र देव शुक्ल स्मृति अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामें में सोमवार को शिव क्रिकेट क्लब और रेड राइडर्स के बीच मैच खेला गया। शिव क्रिकेट क्लब की टीम ने रेड राइडर्स को 151 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

रेड राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिव क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 220 रन का स्कोर खड़ा किया। शिव क्लब की ओर से माधव ने शानदार 61, लकी ने 58 और रंजीत ने 28 रन की पारी खेली। रेड राइडर्स की ओर से अभिषेक सिंह ने चार और आदित्य ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड राइडर्स की पूरी टीम 14.3 ओवर में महज 69 रन ही बना सकी।
रेड राइडर्स की ओर से नितिन तोमर 10 रन के अतिरिक्त एक भी खिलाड़ी दहाई के अंक को नहीं छू सका। शिव क्लब की ओर से रंजीत ने चार और लकी ने दो विकेट प्राप्त किए। मैच में अंपायरिंग सुनील शुक्ला, मोहित प्रकाश और स्कोरिंग विक्की शुक्ला ने की।
विज्ञापन

वहीं टूर्नामेंट में मंगलवार को बरनाहल और रेलवे की टीम के बीच मैच खेला जाएगा। एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. बीके सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीन भंसाली, देवेश चतुर्वेदी, आलोक गुप्ता, सुनील शुक्ला, पंकज राठौर, आरजू सक्सेना, मोहित प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें