आगरा। अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम की शानदार जीत से आगरा के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी रही। रविवार रात जिम्बाब्वे में हुए इस महामुकाबले में युवा भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को हराया।
आगरा में भी मैच की उत्सुकता दिनभर बनी रही। सिरदर्द बन रहे उस्मान खान को म्हात्रे ने जैसे ही आउट किया। भारत की जीत की उम्मीद बढ़ गई। जैसे ही भारत की जीत की खबर आई, खिलाडियों और खेल प्रेमियों के बीच खुशी छा गई।
क्रिकेटर कोच विवेक यादव ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले में दबाव सबसे बड़ा फैक्टर होता है। हमारे अंडर-19 खिलाड़ियों ने जिस संयम और आत्मविश्वास के साथ खेल दिखाया, वह काबिल-ए-तारीफ है।
वरिष्ठ क्रिकेटर अखलाक ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ जीत हमेशा खास होती है। अंडर-19 टीम ने जज्बा दिखाया है। युवा क्रिकेटर मयंक तिवारी ने कहा कि हम जैसे युवा खिलाड़ियों के लिए यह जीत बहुत प्रेरणादायक है। अंडर-19 टीम को देखकर लगता है कि मेहनत और अनुशासन से बड़ा मंच हासिल किया जा सकता है।
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सहगल ने कहा कि भारत की यह जीत पूरे देश के साथ-साथ शहर के क्रिकेट माहौल को भी ऊर्जा देती है। वेदांत त्रिवेदी ने अहम मौके पर शानदार बल्लेबाजी की और टीम के लिए अहम रन बनाए।
विशेषज्ञों की राय
विशेषज्ञों की राय