फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर झूमे क्रिकेट प्रेमी

Tue, 04 Mar 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर मिठाई खिलाते हुए खुशी मनाते क्रिकेट प्रेमी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की आस्ट्रेलिया पर जीत के साथ ही देर रात को हर क्रिकेट प्रेमी झूम उठा। गले लगाकर और मिठाई खिलाकर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। अब दुआ की जा रही है कि भारत इसी प्रकार फाइनल मुकाबले में भी जीत दर्ज करे।
विज्ञापन

मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर सुबह से ही क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह था। दोपहर बाद मैच शुरू होते ही क्रिकेट प्रेमी मैच से जुड़ गए। जब भारतीय गेंदबाजों ने पहले खेलने उतरी आस्ट्रेलिया को 39.4 ओवर में ऑल आउट कर दिया तो क्रिकेट प्रेमियों के बीच जीत की उम्मीद बढ़ गई।
लक्ष्य का पीछा करने जब भारत उतरा तो क्रिकेट प्रेमी मैच का पल-पल का हाल जानने के लिए मोबाइल, टीवी, लैपटॉप आदि से जुड़े रहे। भारतीय बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जब मात्र चार विकेट के नुकसान पर 240 का आंकड़ा पार कर लिया तो भारतीय प्रशंसक खुशी से झूमने लगे। विराट कोहली 84 रन पर आउट हुए तो क्रिकेट प्रेमियों को थोड़ी सी निराशा हुई। विराट कोहली के स्थान पर मैदान पर पहुंचे पांडया ने मैच को जीत की दहलीज पर पहुंचाया तो क्रिकेट प्रेमियों की खुशी और बढ़ गई। 49वें ओवर की पहली ही गेंद पर केएल राहुल ने छक्का मारकर भारतीय टीम को जीत दिलाई तो क्रिकेट प्रेमी खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें