फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पुलिस रिमांड पर बुकी के साथी ने उगले कई राज, बताए सट्टा कारोबार से जुड़े 15 लोगों के नाम

Wed, 20 Jul 2022 12:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में सट्टे कारोबार से जुड़े 15 लोगों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। इन लोगों के नाम बुकी के साथी ने पुलिस को बताए हैं। 
विज्ञापन
आरोपी सौरभ अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में क्रिकेट सट्टे के बड़े बुकी अंकुश मंगल के साथी सौरभ अग्रवाल को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 24 घंटे की कस्टडी रिमांड पर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने सट्टे के कारोबार से जुड़े कई राज उगले हैं। धंधे से जुड़े 15 लोगों के नाम बताए हैं। इनके बारे में पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


कमला नगर निवासी बुकी अंकुश मंगल दुबई की वेबसाइट से सट्टा कराता था। उसने कई गुर्गों को लॉगिन आईडी बेची थीं। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। 

मुकदमे में ये आरोपी नामजद 

मुकदमे में अंकुश के अलावा उसके साथी जगनेर निवासी राजेंद्र उर्फ राजू मंगल, सुभाष नगर निवासी सौरभ अग्रवाल, सिकंदरा निवासी तरुण खन्ना, अंशुल अग्रवाल, संजय कुमार और आशीष गर्ग उर्फ आशू सिंघल भी नामजद थे। अंकुश को गिरफ्तार किया गया था। उसके साथियों ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था।

Trending Videos
विज्ञापन

थाना कमला नगर के प्रभारी विपिन गौतम ने बताया कि सोमवार को कोर्ट के आदेश पर सौरभ अग्रवाल को 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। उसे थाना कमला नगर लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने सट्टे के धंधे से जुड़े 15 लोगों के नाम बताए हैं। वह बुकी का विश्वासपात्र साथी था। 

पुलिस जुटा रही 15 लोगों की जानकारी 

आरोपी सौरभ ने बताया कि आशीष सिंघल और अंकुश मंगल के लिए काम करता था। स्कूटी पर लोगों से रुपये लेकर आता था। इसके बाद बुकी को देता था। उन्होंने स्कूटी और फोन दे रखा था। उसने जिन लोगों के नाम बताए  हैं, उनके बारे में जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें