फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ताजगंज श्मशान घाट पर एक दिन में 70 शवों का दाह संस्कार, देर रात तक जलती रहीं चिताएं

Wed, 05 May 2021 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

तीन दिन से नए कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आई है, लेकिन मौत का सिलसिला नहीं थमा है। इसका असर सोमवार को श्मशान घाट पर साफ देखा गया। 
विज्ञापन
ताजगंज श्मशान घाट पर जलतीं चिताएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की रफ्तार का असर अभी भी शहर के श्मशान घाटों पर दिख रहा है। सोमवार को भी दिनभर शव लेकर लोग घाटों पर पहुंचते रहे। ताजगंज मोक्ष धाम पर देर रात तक 70 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। दिन में 12 बजे के बाद मोक्षधाम पर शवों की संख्या अचानक बढ़ गई। 

विज्ञापन


इस कारण परिजनों को लगभग दो घंटे तक अंतिम संस्कार का इंतजार करना पड़ा। कई लोगों ने तो मोक्षधाम के आसपास खाली पड़ी जमीन पर ही अपनों को मुखाग्नि दी। बिना एंबुलेंस के भी एक-दो शव लोग ई रिक्शा और थ्री व्हीलर में लेकर पहुंचे।

कैलाश श्मशान घाट पर 06, पोइया घाट पर 10, बल्केश्वर श्मशान घाट पर 17 शव, आवास विकास श्मशान घाट पर 17 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। ताजगंज मोक्षधाम के प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि सेवक दिन-रात अंतिम संस्कार में लगे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू हो सकती है तीसरी भट्ठी 
ताजगंज श्मशान घाट के विद्युत शवदाह गृह की दूसरी भट्ठी सोमवार की सुबह शुरू हो गई। स्थानीय स्तर पर टेक्नीशियन भट्ठियों को ठीक करने में लगे हैं। क्षेत्र बजाजा कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल ने बताया कि रविवार की रात शवों की संख्या भट्ठियों पर जैसी ही बढ़ी, तो भट्ठी लोड नहीं ले सकी। 

गोयल ने कहा कि हमारी कोशिश है कि भट्ठियों की जितनी क्षमता है, उतने शवों का ही संस्कार किया जाए। विद्युत शवदाह गृह प्रभारी संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि दो भट्ठियां शुरू की जा चुकी हैं। तीसरी भट्ठी बुधवार से शुरू होने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें