फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमशान घाट विवाद: दो पक्षों में हुआ संघर्ष, दो महिला सहित तीन लोग हो गए लहूलुहान; एफआईआर दर्ज

Sat, 05 Aug 2023 10:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

शमशान घाट के रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में दो महिला सहित तीन लोग लहूलुहान हो गए। पुलिस ने तीनों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। 
 
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फ़तेहाबाद में शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र के गांव खांदकापुरा में श्मशान घाट को जाने वाले रास्ते को लेकर दो पक्षो में लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हुए है।
विज्ञापन


खांदकापुरा गांव में श्मशान घाट के रास्ते को रामसेवक व गांव के लोगों द्वारा बनवाया जा रहा था। तभी दाताराम पक्ष के लोग आ गए और कहने लगे कि हमारे खेत में होकर रास्ता बनाया जा रहा है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें माया देवी पत्नी दाताराम व विमला देवी पत्नी रामनाथ घायल हो गईं।

ये भी पढ़ें - UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष से रामेसवक घायल हो गया। दोनों पक्ष के घायल थाने में पहुंचे, जहां से थाना फतेहाबाद पुलिस ने दोनों पक्षों को मेडिकल के लिए भेजा है। बड़ी संख्या में दोनों पक्ष के लोग थाने पर पहुंचे और दोनों ओर से तहरीर दी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन पूर्व हल्का लेखपाल और राजस्व निरीक्षक के द्वारा गांव से श्मशान घाट जाने वाले रास्ते की पैमाइश कर मुड़िया गाड़ दी गईं थी, जिसको विपक्षी गढ़ के द्वारा उखाड़ दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें