कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र की एक युवती को दोस्ती का नाटक कर युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया। इस दौरान आरोपी ने खुद को अविवाहित बताया था, युवक के शादीशुदा होने का मामला सामने आने पर पीड़िता ने युवक और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के पिता बीमार थे। पिता की बीमारी की वीडियो उसने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। डॉ. प्रदीप ने पोस्ट पढ़ने के बाद युवती को कॉल किया। उसने कहा कि वह अपने साथी रविपाल से उसकी शादी करा देगा और उसके पिता की भी मदद होती रहेगी। पीड़ित युवती का आरोप उसे धोखाधड़ी कर आरोपी ने उसे 5 सितंबर को होटल में बुलाया। इस दौरान रविपाल ने उसके साथ अवैध संबंध बनाया। साथ ही जल्द ही उसे पत्नी का दर्जा देने का वादा किया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे 16 सितंबर को बरेली बुलाया। इस दौरान पीड़िता को पता चला कि रविपाल तो पहले से ही शादीशुदा है। उसने उसके साथ धोखाधड़ी की है, इस पर युवती थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। साथ ही दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। शीघ्र ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।