फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नशा मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण की रील बनाई, पोस्टर में भी रचनात्मकता दिखाई

विज्ञापन
बाह: भदावर पीजी कॉलेज बाह में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन
बाह। भदावर पीजी कॉलेज बाह के राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को अपनी डिजिटल रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। वैष्णवी, निशू, अन्नू, आरती ने 30 से 60 सेकेंड की सामाजिक सरोकार, स्वच्छता, नशा मुक्ति, देश भक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर रील बना कर विजेता का गौरव हासिल किया। बुधवार को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने सेवा संकल्प के तहत अपनी भावनाओं को आकार देकर संजना, अपूर्वा, खुशी विजेता बनी।
विज्ञापन

विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए प्राचार्य प्रो. महेन्द्र कुमार ने छात्र-छात्राओं की डिजिटल रचनात्मकता को सराहा। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया जन-जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं का अपनी रचनात्मक ऊर्जा का उपयोग समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए करने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुज कुमार ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल रचनात्मकता के टिप्स दिए। इस दौरान डॉ. दिग्विजय नाथ यादव, डॉ. सतीश यादव, डॉ. राहुल पचौरी, डॉ. कोमल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें