फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अवैध खनन पर शिकंजा...पुलिस ने 15 वाहन किए जब्त, 38 के किए गए चालान

Fri, 14 Nov 2025 09:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पुलिस कमिश्नर और डीएम के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान चल रहा है। इस दौरान 260 वाहनों की जांच की गई, जिसमें से 15 वाहन जब्त कर लिए गए। 
विज्ञापन
खनन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार और डीएम अरविंद बंगारी के निर्देश पर अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध चल रहे अभियान में बृहस्पतिवार को 260 वाहनों की जांच की गई। 15 वाहन जब्त किए जबकि 38 वाहनों का चालान किया गया है। 
विज्ञापन


डीएम अरविंद बंगारी ने खनन वाहनों के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए टास्क फोर्स गठित की है। इसमें पुलिस, राजस्व, वन सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हैं। पिछले सप्ताह से लगातार जिले भर में सभी थाना क्षेत्रों में डंपर व अन्य वाहनों के विरुद्ध जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार को 15 वाहनों को जब्त कर पुलिस चौकी व थानों में खड़ा कराया गया है। बिना नंबर प्लेट और नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर सड़कों पर दौड़ रहे 26 वाहनों के चालान हुए हैं। तीन वाहनों को सीज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें