फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था को लेकर कम्युनिस्टों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कासंगज में प्रदर्शन बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं अन्य मांगों के लिए करते कम्युनिस्ट। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वहीं चार सूत्री मांगों का राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड बृजलाल भारती ने कहा कि प्रदेश में लूट, डकैती, हत्याएं सहित अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। जनपद में ही होडलपुर हत्याकांड में चार लोगों की हत्या हुई। प्रदेश सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए बिजली मुफ्त की जाए, विद्युत मूल्य दरों में वृद्धि को वापस लिया जाए। वहीं पूर्वांचल विद्युत निगम के निजीकरण न किए जाने की मांग की गई। सभी गैर आयकरदाताओं के खाते में प्रतिमाह 7500 रुपये कैश ट्रांसफर अगले 6 माह तक किया जाए। वहीं प्रति व्यक्ति को 10 किलो मुफ्त अनाज और गरीब छात्रों को सरकारी सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
इस दौरान बिलराम, ग्राम बिरौंची, नगला बदिक, नगला हाथी, नगरिया आदि विभिन्न ब्रांचों में धरना प्रदर्शन किया गया। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में जिला सचिव सालिक राम, जिला सचिव मंडल सदस्य सुनील कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें